Halloween party ideas 2015


डोईवाला/देहरादून:
लवर्स पॉइंट बन चुके मोथरोवाला दुधली रोड पर अब चीता पुलिस का पहरा रहेगा




दरअसल  13 सितंबर को शिकायत की गई , पर 7 दिन के भीतर संज्ञान नहीं लिए जाने केे बाद उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर  चीताा मोबाइल को उक्त क्षेत्र में लगातार गश्त पर भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया है ।

 शिकायतकर्ता अजय कुमार के अनुसार मोथरोवाला दुधली मार्ग पर त्यागी गार्डन से भद्र काली मंदिर तक दिन से रात्रि तक युवक युवतियों का जमावड़ा रहता है,जिस कारण समाज में आसपास के बच्चों में बुरा असर पड़ रहा है।अकेले युवक युवतियों के साथ कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है।

जिस मार्ग पर रात्रि के समय शराब पीने वाले लोग बैठे रहते हैं जो निकट भविष्य में किसी भी व्यक्ति महिला आदि के साथ अप्रिय घटना को जन्म दे सकती है,इस सम्बंध में नेहरू कॉलोनी थाने को आवश्यक दिशा निर्देश देने की माँग मुख्यमंत्री से की गई थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए नेहरू कॉलनी थाने द्वारा बताया गया कि शिकायत कर्ता की शिकायत के सम्बन्ध में चौकी बाईपास से चीता मोबाइल को उक्त क्षेत्र में लगातार गश्त पर भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है वर्तमान में इस प्रकार की कोई घटना प्रकाश में नहीं आयी है तथापि चीता मोबाइल को उक्त स्थल पर दिन व रात्रि के समय में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया है । इस प्रकार की कोई घटना के प्रकाश में आने पर तद्नुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.