Halloween party ideas 2015

देहरादून :




आज एयर इंडिया फ्लाइट के उद्घाटन के पश्चात लौटे हुए मुख्यमंत्री ने दोपहर भानियावाला चौक के समीप सड़क पर बह रहे गंदे पानी की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका निरीक्षण किया जाए कि यह गंदा पानी सड़क पर कहां से आ रहा है।
 
 इस पानी की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। सड़क पर गंदा पानी आने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है जिस से वहां जाम की स्थिति भी बन रही है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी  के  बहाव से सड़क भी खराब हो रही है इसलिए इसकी रोकथाम की अविलम्ब कार्यवाही की जाय।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.