Halloween party ideas 2015

डोईवाला:

 युगांडा की राजधानी कंपाला में संपन्न हुए 64वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद स्वदेश लौटे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल का आज जॉली ग्रांट एयरपोर्ट सहित में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा यूरोप के 3 देशों के अध्ययन भ्रमण एवं कंपाला में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन मैं प्रतिभाग करने के बाद उत्तराखंड आने पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  छीद्दरवाला, नेपाली फार्म श्यामपुर चौकी, कोयल ग्रांट एवं अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों की भीड़ द्वारा श्री अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने कंपाला में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के साथ-साथ सीपीए की कार्यकारिणी समिति की बैठक एवं उप समितियों की बैठक में भी प्रतिभाग किया। श्री अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान उन्होंने ‘जलवायु परिवर्तन संसदीय प्रयासों के प्रभाव चुनौतियां एवं उपलब्धियां’ और ‘युवा बेरोजगारी का सामना करने की रणनीतियों’ जैसे दो महत्वपूर्ण विषय पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखे, श्री अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन युगांडा के राष्ट्रपति युवेरी  मोसवेनी द्वारा किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान यूरोप के 3 देशों पेरिस, स्विजरलैंड एवं इटली के संसदीय अध्ययन भ्रमण के दौरान के अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने वहां के बड़े व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों से मिलकर उत्तराखंड में निवेश करने का भी आमंत्रण दिया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के कई प्रवासी युगांडा में अपना व्यवसाय करते हैं उन्हें साल  मैं कम से कम एक बार उत्तराखंड आने एवं अपने गांव में कुछ करने की भी बात कही।
    इस अवसर पर टिहरी विधानसभा के विधायक  धन सिंह नेगी, विधानसभा के सचिव  जगदीश चंद्रा,रघुवीर सिंह पुंडीर  ईश्वर चंद अग्रवाल,  कैलाश चंद मित्तल, महेश गुप्ता, पूरन सिंह, दीवान सिंह रावत ,अभिषेक अनु अग्रवाल, चंद्रशेखर  पंकज जी सुदेश कंडवाल , देवेंद्र नेगी,  रविंद्र राणा,  पार्षद शिव कुमार गौतम, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी ताजेंद्र नेगी, विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोगा, प्रदीप कोहली, सुमित पवार, अरुण बड़ौनी, सुमित सेठी, प्रशांत चमोली, पीयूष अग्रवाल, ऋषि कांत गुप्ता शुभम, विशाल कक्कड़, संजीव पाल, सरदार सतीश सिंह, रणवीर सिंह, भूपेंद्र राणा, राजेश जुगलान,  गणेश रावत आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.