नई दिल्ली :
'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को लगातार बैठकों का दौर जारी है। रविवार की सुबह अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की। इसके बाद वह ह्यूस्टन में ही कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मिले। कश्मीरी प्रतिनिधिमंडल से पीएम मोदी ने मुलाकात की और उनके साथ बातचीत भी। इस दौरान एक कश्मीरी भावुक हो गया और प्रधानमंत्री मोदी का हाथ चूमने लगा,और उसने कहा कि '7 लाख कश्मीरी पंडितों की तरफ से आपको धन्यवाद'
इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिका में बसे भारतीय सिख समुदाय से भी मिले और उनसे बातचीत की। ह्यूस्टन पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से गोलमेज बैठक में मुलाकात की। इनमें बेकर ह्यूजेस, बीपी, एमर्सन इलेक्ट्रिक कंपनी, आईएचएस मार्किट व अन्य कंपनियों के प्रमुख शामिल थे।
सऊदी अरब के तेल क्षेत्र पर हमले को लेकर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक भारत की चिंता बनी हुई। वहीं, अमेरिका द्वारा शर्तिया छूट की अवधि समाप्त होने के बाद भारत ने ईरान से तेल का आयात बंद कर दिया है। भारत ने नवंबर 2018 से लेकर मई 2019 के दौरान अमेरिका से रोजाना 1,84,000 बैरल तेल खरीदा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान भारत ने अमेरिका से 40, 000 बैरल रोजाना तेल की खरीदारी की थी। 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के लिए शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। रविवार को यहां एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का आयोजन होगा। पोप को छोड़कर, किसी निर्वाचित विदेशी नेता के अमेरिका दौरे पर लोगों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा।
.png)

एक टिप्पणी भेजें