Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश :

कोई समय नही होता मौत का, परंतु जान बूझकर मौत  देने वाले  डम्फर भी  बेलगाम ,बेखौफ दौड़ते है मानो वही यमराज हो।

स्वर्गीय इन्द्रमणि  बडोनी चौक ऋषिकेश के पास पर तेज रफ्तार डंफर ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया, हादसे में महिला  की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
जानकारी के अनुसार एक फैशन इंस्टीटयूट की शिक्षिका अंजलि शर्मा पत्नी  वैभव शर्मा निवासी सुमन विहार कॉलोनी गली नंबर 4 बापू ग्राम आईडीपीएल इंस्टीटयूट से अपने  पूर्व छात्र राजन कुमार के साथ स्कूटी स्कूटी संख्या यूके 14 डी 1190 से शहर की ओर आ रही थी, स्कूटी जैसे ही इंद्रमणि बडोनी चौक पर पहुंची पीछे से आ रहे  तेज रफ्तार डंफर ने स्कूटी को टककर मार दी। स्कूटी पर बैठी अंजलि छिटककर डंफर के टायर के नीचे आ गयी उसकी मोके पर ही मौत हो गयी। जबकि स्कूटी चला रहा राजन कुमार गंभीर रूप से  घायल हो गया। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है, पुलिस ने डम्फर डंफर संख्या UK 14 CA- 2647 को कब्जे में ले लिया है, वहीँ हादसे के बाद डम्फर चालक मोके से फरार हो गया।

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.