Halloween party ideas 2015

21 सितंबर 2019: मिथुन जातक रहेंगे आंखों से संबंधित समस्या से परेशान, कन्या राशि वालों को होगा बॉस से विवाद



मेष राशिफल: आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता भी बनी रहने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर बड़ा निर्णय लेना वाले हैं। दैनिक आय में वृद्धि होने वाली है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यापार में वित्तीय लाभ होगा। शादीशुदा लाइफ में आनंद रहने वाला है। वैवाहिक सुख का आनंद मिलेगा।

मिथुन राशिफल: शरीर अस्वस्थ रहेगा। किसी काम को सफल न होने पर चिंता सताएगी। आँखों में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। घर-परिवार में कलह का वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्य से मन शांत रहेगा।

कर्क राशिफल: अचानक धन लाभ होने वाला है। दैनिक आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस भरा रहने वाला है। संतान से आर्थिक लाभ हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का योग है।

सिंह राशिफल: व्यवसाय से संबंधित कार्य में देरी से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर काम का लोड बढ़ेगा। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होने वाले हैं। पिता के साथ आपसी विवाद हो सकता है। शुभ कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ साबित नहीं होगा।

कन्या राशिफल: शरीर में आलस्यता का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर बॉस से आपसी विवाद हो सकता है। धर्म-कर्म से धन खर्च होगा। बड़े भाई से आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।
तुला राशिफल: आज आपको स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। बाजारू भोजन करने से सेहत पर प्रतुकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ होगा। फिजूलखर्ची के कारण मन अशांत रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: दैनिक आय का स्रोत बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी प्रमुख सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी-व्यापार में लाभ की संभावना है। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए आज का दिन खास है।
धनु राशिफल: बिजनेस में शुरू किया गया काम सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा। नौकरी-व्यापार में उन्नति और सम्मन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक रहने वाला है। जरूरतमंद की आर्थिक मदद कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे।
मकर राशिफल: संतान के संबंध में चिंता हो सकती है। दैनिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन शुभ साबित होगा। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव होगा। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।
कुंभ राशिफल: नकारात्मक विचारों के कारण मन अशांत रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। बिजनेस में दैनिक अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।
मीन राशिफल: दाम्पत्य जीवन में आपसी प्यार बढ़ेगा। साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक लाभ का संयोग बन रहा है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ता नजर आएगा। गर्दन से संबंधित परेशानी होगी। किसी अजीज मित्र से मिलना होगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.