ऋषिकेश;
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आयुष्मान भारत पखवाड़े के मद्देनजर सोमवार को सार्वजनिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से प्रतिभाग किया। इस दौरान आयुष्मान मित्रों द्वारा उन्हें भारत सरकार की इस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के लाभ से अवगत कराया गया और आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण संबंधी जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर अपने संदेश में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने आम नागरिकों से केंद्र सरकार की इस याेजना का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश एम्स में आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर 2018 से संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक एक वर्ष में संस्थान में 10,685 मरीज योजना का लाभ ले चुके हैं। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में कई तरह की बीमारियों को शामिल नहीं किया गया है, ऐसे में उक्त बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को लाभ देने के लिए एम्स संस्थान के स्तर से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे सभी तरह की बीमारियों को इस योजना में शामिल किया जा सके,जिससे एम्स में लोगों को सभी बीमारियों का उपचार मिल सके। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना की नोडल ऑफिसर डा. पूर्वी कुलश्रेष्ठा व प्रतिनिधि अंशिका मिश्रा ने व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्रता रखने वाले परिवारों को वर्ष में पांच लाख रुपए तक का इलाज उन सभी अस्पतालों में कराने की सुविधा प्राप्त है, जो कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध हैं। उन्होंने लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए के इच्छुक लाभार्थी हेल्प लाइन नंबर 14555 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की परशुराम महासभा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन, लायंस क्लब, इनर व्हील क्लब आदि संस्थानों के प्रतिनिधि शामल हुए। इस अवसर पर लॉयन गोपाल नारंग, राकेश शर्मा, दिनेश मुद्गल, ऋतु अग्रवाल, सलोनी गोयल, अनुप्रिया तायल, अंजू मित्तल, रेचल रॉय, शीनू शर्मा, अभिषेक शर्मा,शिवप्रसाद बहुगुणा, सतीश दूबे,भरत सिंह पंवार, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल,सहायक प्रशानिक अधिकारी विमल सचान,आयुष्मान विभाग के लोकेंद्र सिंह बिष्ट, पवन कुमार दूबे, कमल जुयाल, सुष्मा रावत,अमनदीप नेगी, रीना पांडेय आदि मौजूद थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें