डोईवाला ;
क्षेत्र में उत्त्तराखण्ड आयुर्वेदिक कॉलेजो में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों व अभिभावकों द्वारा हर्रावाला आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में किया जा रहा जोरदार प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया । छात्रों ने इस बाबत वीसी व रजिस्ट्रार का घेराव करते हुए न्यायालय की अवमानना जा आरोप भी लगाया।
ज्ञात हो कि उच्च न्यायालय कॉलेजों को फीस लौटाने के दो बार आदेश कर चुका है । छात्रों ने कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश नही माना जा रहा है और बैक पेपर में बैठने के लिए छात्रों पर फीस देने का दबाव बनाया जा रहा है । सरकार कॉलेजों के दबाव में है । ये आयुर्वेदिक कॉलेज की मनमानी चरम सीमा पर है।। जिनके लिये उच्च न्यायालय के आदेश को नहीं माना जा रहा है । पुलिस द्वारा छात्रों को धमकाया जा रहा है ।
मेरे द्वारा इस मामले पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई है । उच्च न्यायालय सरकार और सभी 13 आयुर्वेदिक कॉलेजों को नोटिस भी जारी कर चुका है । परंतु सरकार का मौन रहना छात्रों और अभिभावकों को असमंजस में डाल रहा है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें