भीमताल/नैनीताल :
ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांग मतदाताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान करने में किसी भी प्रकार से कठिनाई उत्पन्न न हो,इसके लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पूरी करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने विकास भवन सभागार में आयोजित निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को दिए।
श्री बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अनम अनिरूद्ध को निर्देश दिये कि वह दिव्यांग मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान का मौका उपलब्ध कराने के लिए ऐसे मतदाताओं को सूचीबद्ध करें तथा वाहन व अन्य अनुमन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी आरओ एवं एआरओ मतदान केन्द्रों पर आवश्कतानुसार रैम्प का निर्माण करें ताकि दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदनान में आसानी हो। सभी सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट यह भी सुनिश्चित कर लें कि मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं-बिजली, पानी, शौचालय की उपलब्धता हो। श्री बंसल ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्य एवं दायित्वों को भली-भाॅति समझकर उनका निर्वहन करना सुनिश्चित करें और यदि किसी कार्य के सम्पादित करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों से वार्ता कर, समाधान कराना सुनिश्चित करें।
श्री बंसल ने बताया कि आयोग द्वारा चुनाव प्रेक्षकों की तैनाती विकासखण्डवार एवं चक्रवार कर दी गई है। उनके लिए लाईजनिंग अफसरों की तैनाती तत्काल कर दी जाये तथा उनके प्रवास स्थल पर नियमानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें। श्री बंसल ने बताया कि लोक सभा एवं विधानसभा निर्वाचन की भाॅति इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चक्रवार मतगणना परिणाम आयोग की वेबसाईट पर आॅनलाईन किये जायेंगे, लिहाजा मतगणना स्थलों पर परिणाम आॅनलाईन किये जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने मतगणना स्थलों पर सुविधाजनक मीडिया सेंटर भी बनाने के निर्देश नोडल अधिकारी बेरिकेटिंग तथा सम्बन्धि अधिकारियों को दिए। आयोग के दिशा-निर्देशानुसार इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सम्पन्न कराने के लिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का भी गठन किया गया है।
श्री बंसल ने नोडल अधिकारी परिवहन व्यवस्था डाॅ.गुरूदेव सिंह को मतदान दिवस हेतु हल्के एवं भारी वाहनों की अभी से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी बेरिकेटिंग व्यवस्था को मतदान पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केन्द्रों पर समय से बेरिकेटिंग करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी खान-पान व्यवस्था को नियमानुसार गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, कुल सचिव कुमाऊ विश्वविद्यालय डाॅ.महेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, डीपीआरओ हरीश आर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एलएम जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन, अधिशासी अभियंता विद्युत डीके जोशी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें