Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश;



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विशेषरूप से मौजूद प्रख्यात पर्यावरणविद् चिपको आंदोलन नेता श्री सुंदर लाल बहुगुणा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विमला बहुगुणा को निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर संस्‍थान की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक एम्स ने कहा कि पर्यावरणविद् श्री बहुगुणा का हिमालयी पर्यावरण के संवर्धन में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने अपना जीवन पर्यावरण के संरक्षण में समर्पित कर दिया, लिहाजा यही समर्पण उनकी पहचान बन गया है। समारोह में निदेशक प्रो. रवि कांत ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. ब्रह्मप्रकाश, संस्‍थानकर्मी विजय जोशी व मांगेराम को भी उनकी उत्कृष्‍ट सेवाओं हेतू सम्मानित किया। अपने संबोधन में निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि स्वार्थपरता के कारण जाति, धर्म व मजहबों में बंटने की वजह से ही दूसरे लोग हम पर अपना आधिपत्य कायम करते हैं, लिहाजा देश व समाज की प्रगति के लिए एकजुटता जरुरी है। उन्होंने बताया कि एम्स संस्‍थान ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, इस दिशा में सतत प्रयासों के चलते ही ऋषिकेश एम्स अन्य एम्स संस्‍थानों में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्‍वयन में सबसे आगे रहा है। उन्होंने बताया कि एम्स संस्‍थान अस्पताल में तो रोगियों को स्वास्‍थ्य सेवाएं मुहैया करा ही रहा है, अस्पताल के बाहर भी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आउटरीच सेल के माध्यम से एक वर्ष में 55,000 से अधिक मरीजों का स्वास्‍थ्य परीक्षण व उपचार किया जा चुका है, उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आउटरीच सेल के माध्यम से स्वास्‍थ्य सेवाओं से विहीन इलाकों के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने को और तेजी से कार्य किया जाएगा। समारोह में नन्हें मुन्हें बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा संस्‍थान के सिक्योरिटी ऑफिसर पीएस राणा की पहल पर इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस सीमाद्वार के जवानों ने ब्रास बैंड का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने आयुष विभाग की ओर से फंडामेंटल्स ऑफ आयुष एन इंट्रोडक्ट्री कोर्स ऑफ आयुष फॉर हेल्‍थ प्रोफेसनल्स पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर ‌उपनिदेशक प्रशासन अंशुमन गुप्ता, एमएस डा. ब्रह्मप्रकाश, डीन प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डा. वीके बस्तिया,डा. संजीव मित्तल, डा. सोमप्रकाश बासू, डा. वर्तिका सक्सेना,प्रो. एसके हांडू,प्रो. लतिका मोहन, प्रो.किम जैकब मैमन, प्रो.एसके अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डा. गीता नेगी, प्रो. प्रतिमा गुप्ता, डा. जया चतुर्वेदी, डा.श्रीपर्णा बासू, डा. बलराम जीओमर,डा. तरुण गोयल,डा. मीनाक्षी जगझापे,रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी संतोष आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.