Halloween party ideas 2015

 ऋषिकेश :

 निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी की प्रार्थना सभा में स्कूल प्रबंधक परम श्रद्धेय सन्त जोध सिंह महाराज जी ने पूर्व छात्रा चन्द्रकला कुमारी को शाॅल
ओढ़ाकर  व नकद धनराशि 51000.00 एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर सबसे पहले स्कूल में स्पेशल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रार्थना "प्रभुु जी कृपा करो" प्रस्तुत की गई ।

चन्द्रकला ने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(एम्स) बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) 2018 की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके एम्स रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवेश लिया व इस दौरान वह द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

चन्द्रकला ने निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी से पहले बैच (2015) से कक्षा 12 "विज्ञान वर्ग" में प्रथम स्थान उतीर्ण किया था । इस दौरान यह विधालय में दो बार साहित्यिक कप्तान व कुश सदन की सदन कप्तान भी रही । इनके अन्दर बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह थी । स्कूली स्तर पर एक अच्छी एथलीट के तौर पर भी यह जानी जाती थी ।

इस अवसर पर  निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के प्रधानाचार्य श्री रणबीर सिंह नेगी व प्रधानाध्यापिका श्रीमती अमृतपाल डगं,एन.डी.एस. प्रधानाध्यापिका श्रीमती ललिता कृष्णा स्वामी, एन.ई.आई. जनरल मैनेजर श्री अजय शर्मा, बाबू आत्मप्रकाश, दीपमाला कोठियाल, शिवानंद, विनोद विजल्वाण, दिनेश पैन्युली व समस्त शिक्षकगण एव छात्र छात्राएँ उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.