Halloween party ideas 2015


देहरादून;


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। अटल जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा था। उत्तराखण्ड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, उन्होंने ही उत्तराखण्ड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। अटल जी ने उत्तराखण्ड को विशेष राज्य का दर्जा देते हुए विशेष औद्योगिक पैकेज भी स्वीकृत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव होने के नाते उत्तराखण्ड की जनता सदैव उनकी आभारी रहेगी। अटल जी का पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। वे देश के पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया। पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया में भारत की अटल मजबूती का संदेश श्रद्धेय अटल जी ने दिया। पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में अटल जी के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व ने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक व संरचनात्मक सुधार किए गए। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत गांवों-शहरों को सड़कों से जोड़ा गया, जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली। अटल जी के विचार व आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के प्रति युवाओं का विशेष प्रेम था। कार्य करने की शैली एवं शालीनता के कारण भारतीय राजनीति में अटल जी का अलग स्थान रहा है।

 इस अवसर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक श्री खजान दास, श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री विनय गोयल, श्री अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।


नई दिल्ली:


73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया। इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखण्डवासियों को लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें 20 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा प्रतिभाग किया गया। दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले मंें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर वे गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे हंै। दल के सदस्यों में श्री योगेन्द्र भण्डारी, नोडल अधिकारी संस्कृति विभाग, श्रीमती अंजू धपोला, प्रभारी सूचना अधिकारी, दल नायक श्री नरेन्द्र पांथरी, एवं श्री जनार्दन नौटियाल, सुश्री ज्योति सुन्द्रियाल, सुश्री आरती चैहान, सुश्री गीता नेगी, श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल आदि शामिल थे।
..

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.