डोईवाला :
लच्छीवाला स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवम् राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मानाई गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के सभासद मनीष कुमार धीमान ने कहा कि शहीदों का बलिदान हर्गिज नहीं भुलाया जा सकता।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लच्छीवाला स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवम् राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के सभासद मनीष कुमार धीमान ने ध्वजरोहण किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सभासद मनीष कुमार धीमान ने कहा कि हमारे देश के युवा देशभक्त होने के साथ ओजस्वी हैं यही कारण है कि अंग्रेजी हुकूमत आजादी की लड़ाई में ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। उनके जुल्म सह कर स्वतंत्रता सैनानी कभी पीछे नहीं हटे आलम यह रहा कि अंग्रेजी हुकूमत को वापस लौटना पड़ा।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम मोहन लाल ने कहा कि युवाओं को देश के शहीदों के जीवन से आत्मसार होकर अपने कार्य को देश से समर्पित होकर सच्ची निष्ठा व लगन से करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने देश के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं उन्हें समाज में स्वयं पहचान मिल जाती है।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा सचान ने कहा कि हमारे देश ने आजादी के बाद अत्यंत कम समय में पूरे विश्व में अपना स्थान कायम किया है जिसका मुख्य कारण हमारे देश के लोगों में देश के प्रति समर्पण की भावना है।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक विनोद गोस्वामी, मीनाक्षी रावत, अम्बिका शर्मा, रमभा सावन, शिवानी रावत, नीलम बहुगुणा तथा अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें