Halloween party ideas 2015



 हरिद्वार:


रंगों से उकेरा बच्चों ने स्वतंत्रता आंदोलन के पड़ावों को।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विवेक विहार स्तिथ साईं संस्कार स्कूल में ध्वजारोहण के साथ एक चित्र कला  प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

विद्यालय परिसर व राज राजेश्वस्वरी बाल वाटिका शिव पार्वती मंदिर परिसर में रिमझिम बरसात के बीच विद्यार्थियों ने मंदिर समिति व स्थानिय नागरिकों के संग ध्वजारोहण ,राष्ट्रगान के उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

आज़ादी के आंदोलन के विभिन्न पड़ावों जैसे 1857 क्रांति,नमक आंदोलन,दांडी मार्च,भारत छोड़ो आंदोलन व स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा-2 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य सपना अरोड़ा ने इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन ,ब्रिटिश हुकूमत,भारत-पाकिस्तान विभाजन ,महात्मा गांधी,जवाहरलाल नेहरू ,सरदार पटेल,गोबिंद बल्लभ पंत,भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद आदि के बारे में छात्र -छात्राओं को अवगत कराया।
 इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने बच्चों को कागज से बने तिरंगा बनाकर भेंट किये।

मंदिर समिति के सदस्यों का स्कूल प्रबंधन द्वारा आभार जताया गया।
।।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.