Halloween party ideas 2015

 सोमवार 05 अगस्त2019 सप्ताह का पहला सोमवार का दिन किस राशि को लाभ और धन संबंधी मामलों में लाभ देगा


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड

मेष :

आज षष्ठम शत्रु भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई विशेष डील निश्चित नहीं होगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। शारीरिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ :

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक कार्य को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क

आज का दिन काफी सर्जेटिक है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपटेंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएँ होने की संभावना है। कार्यालय में आपके विचारों के अनुसार वातावरण बेगा है।

सिंह :

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले का अध्ययन-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करने का प्रयास करेंगे।

कन्या

आज आपसी संवाद व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें।

तुला

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक :

माली हालात पर गौर करें तो इस लिहाज से आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अतः कार्यशील रहें। नौकरी या व्यापार में कुछ लोगों को लाने का प्रयास करें ऐसा करने से आगे चलकर लाभ होगा। आपके काम में नई जान आ गई।

धनु :

आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। दिन के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी के अपने लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर

आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साज़ में किया गया व्यापार काफी लाभ पहुंचा। आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई भी बड़ा निर्णय लेने की आवश्यकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखा। कई प्रकार क काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ :

आज दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोद्यान उत्पन्न हो सकते हैं। खान पान में लापरवाही न बरतें। इलाज में काफी मात्रा में धन खर्च हो सकता है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी हो रही है। किसी परिस्थितिजन्य व्यक्ति की सहायता करना शुभ रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मै आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड

9690551777
8810003002
निवास  पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी  देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.