गुरूवार 25 जुलाई 2019 : कन्या और कुंभ राशि पर होगी धन वर्षा, जानें आपको कितना मिलेगा लाभ
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट
मेष:
आज आपकी राशि पर द्वितीय भाव में चंद्रमा तथा नवम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र तीसरे घर में है। तृतीय भाव में बुध विराजमान धन भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शाम तक आवश्यक सामान की खरीदारी में धन व्यय होगा।
मिथुन
एकादश भाव में चंद्रमा और राशि से षष्ठम भाव में वृश्चिक राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों से धन का लाभ मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी।
कर्क:
आपकी राशि पर वृश्चिक का बृहस्पति तथा एकादश भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति करायेगा। नौकरी में नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
सिंह:
कार्यक्षेत्र में आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।
कन्या:
आपकी राशि से अष्टम चंद्रमा संचार कर रहा है, शनि आज चतुर्थ भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनानें का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको धन का लाभ करा सकता है।
तुला:
आज का दिन आपके लिए महानपुरूषों से मेल जोल कारक है। नौकरी में अकस्मात् अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में नया कार्य शुरू करने से पहले वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।
धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।
मकर:
आज के दिन किसी से भी धन उधार न लें। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। व्यवसाय में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। किसी नए साझेदार की मदद ले रहे हों तो पहले उसके बारे में सारी जांच-परख कर लें। ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकें।
कुंभ:
राशि का स्वामी शनि दशम राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभव्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी धन व्यय हो सकता है।
मीन:
आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। ननिहाल से भी आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट जी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
8810003002
निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मंदिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें