Halloween party ideas 2015

मसूरी :


आज सुबह ही  मसूरी में दर्दनाक हादसा हो गया। कैम्पटी की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों और जवानो की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

सूत्रों के अनुसार चाक सहित कार में नौ लोग सवार थे जिनमे  दो महिलाएं, एक पुरुष और एकबच्चे की  मृत्यु  हो गयी है.

चालक कार में फंसा हुआ है। चालक को निकालने की कोशिश की जा रही है। वाहन में चार वयस्क व चार बच्चे बताए जा रहे हैं। जिनमें से तीन बच्चों को घायल अवस्था में मसूरी अस्पताल पहुंचाया गया है।

 जबकि अन्य लोग वाहन में फंसे हुए हैं। जिन्हें कटर के माध्यम से वाहन को काटकर बाहर निकाला जाएगा। पर्यटक मुरादाबाद के बताए जा रहे हैं।

बदरीनाथ मार्ग पर हुई एक कार दुर्घटना में हरियाणा के एक श्रद्धालु की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.