दिलीप कुमार:
उत्तरकाशी
सोमवार 10 जून को जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11:00 बजे तहसील पुरोला के अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र सरगांव (सरबडियार )में बहुउद्देशीय शिविर किया जाएगा।
साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में विभागीय कार्यकलापों / योजनाओं की जानकारी आम जनता को मुहैया कराने हेतु विभागीय स्टाल लगाते हुए शिविर में स्वयं प्रतिभाग करने के आदेश दिए हैं।
आज़ादी के 72 साल बीत चुके है लेकिन सर-बडियार के लोगो की उम्मीद शायद अब पूरी हो जाएगी।विकास के नाम सुनकर जो लोग अपने को ठगे महसूस करते है,उनकी उम्मीद पर अब डॉ०चौहान खरे उतरेंगे।
उत्तरकाशी के इतिहास में ऐसे पहली बार होगा कि सर-बडियार में कोई जिलाधिकारी जाने को आगे रहे हैं।
.png)

एक टिप्पणी भेजें