पिथौरागढ़ :
श्री प्रकाश पंत की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। पिथौरागढ़ शहर प्रकाश पंत अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इसके बाद शाम छह बजकर 16 मिनट रामेश्वर घाट पहुंचकर राजकीय सम्मान के साथ स्व. पंत का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।
देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया गया। जहां परिजनों ने उनके दर्शन किए। यहां से उनकीअंतिम यात्रा निकली गई। रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पूर्व दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से देहरादून के बाद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। जहां से वाहन से देव सिंह मैदान लाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। दिवंगत प्रकाश पंत की पार्थिव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।
इस दौरान वह भावुक दिखाए दिए। स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मैदान में उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
.png)


एक टिप्पणी भेजें