डोईवाला;
दुधली -मोथरोवाला मार्ग में दुधली पँचायत के खट्टापानी गाँव में सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत पश्चात वर्षों बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और सड़क के अधूरे हिस्से पर कार्य शुरू हो सका है।
दरअसल 3 से 4 वर्ष पूर्व दुधली मोथरोवाला मार्ग डबल लेंन हुआ था किंतु कुछ हिस्सा डबल लेन होने से रह गया था।
गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता ने पूर्व में मुख्यमंत्री के ऑफिसियल मोबाइल एप्प पर शिकायत की तो जानकारी में आया कि ठेकेदार 70 लाख के लगभग का कार्य अधूरा छोड़ गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया व पुनः टेंडर प्रक्रिया की गई।
कुछ समय पूर्व अधूरी पड़ी सड़क को तारकोल के माध्यम से बना दिया गया किन्तु कुछ मीटर सड़क को फिर अधूरा छोड़ दिया गया।
लोगों में आक्रोश होने और मुख्यमंत्री की छवि ख़राब होने के चलते समाजसेवी अजय कुमार द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई,विभाग द्वारा बताया गया जंगल के खाले के कारण रपटा होने के कारण कार्य अधूरा है शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के निस्तारण से असंतुष्ट होने के कारण मामले को लोक निर्माण विभाग के एल 2 स्तर के उच्च अधिकारी को प्रेषित किया गया।
जिसके बाद अब लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जनता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
अजय कुमार
.png)

एक टिप्पणी भेजें