डोईवाला :
दशकों के बाद पँचायत के आख़री गाँव कैमरी, मोहम्मद पुर बड़कली,खट्टापानी,चिस्सोपनी गांव को मोबाइल सिग्नल प्राप्त होगा।
आप सभी को जान कर हैरानी होगी कि भारत में मोबाइल लॉन्चिंग के बाद से राजधानी के पास के गाँव में आज तक इस गाँव में किसी ने मोबाइल सिग्नल नही देखा था,इस गाँव की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण,जंगल किनारे,सामने बड़ा पहाड़ होने के कारण सिग्नल नही आते थे।
लोगों को एम्बुलेंस,पुलिस बुलाने हेतु 1 से 2 किमी दूर जाना होता था,छतों पर नाम की सिग्नल पकड़ता था।
हम सबने मिलकर दुधली गाँव को तो डिजिटल कर दिया था, वाई-फाई सुविधा से लैस कर दिया था किंतु ये छोर तकनीकी कारणों से छूट गया था।
तभी से समाजसेवी अजय ने प्रयास शुरू कर दिए थे , जो कि अब रंग लाया। उनका कहना है कि अनेक बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार , वर्षों की मेहनत के कारण औऱ ग्रामीणों के प्यार,सहयोग,आशीर्वाद के कारण हम सफ़ल हुए। टॉवर स्थापित हो चुका है जल्द जनता को मोबाइल सिग्नल प्राप्त होगा।
अब सब जियेंगे डिजिटल लाइफ।
.png)

एक टिप्पणी भेजें