Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश;

                                                                                                                                                                  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आयोजित पायरेक्सिया -2019 के चौथे दिन दि लोकल ट्रेन बैंड के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देररात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रोता जमकर झूमे। रविवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली के दि लोकल ट्रेन बैंड ग्रुप के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब थिरकाया। इस अवसर पर अपने संदेश में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।


 एम्स निदेशक प्रो.रवि कांत ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। डीन स्टूडेंट्स वैलफेयर प्रो. मनोज गुप्ता की देखरेख में एम्स स्क्वायर में आयोजित पायरेक्सिया- 2019 के तहत गायक रामित मेहरा,रमन नेगी, साहिल सरीन व पारस ठाकुर ने आओगे तुम कभी... गीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इस दौरान ग्रुप के कलाकारों ने दिल मेरे दिल नवाज...,दिल मेरे तू है एक बंजारा ..., वाकिफ ना हूं नादान कोई..., आफताब...आदि गीत प्रस्तुत कर लोगों को खूब मनोरंजन किया। इस दौरान ग्रुप की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके।

उधर पायरेक्सिया के अंतर्गत आयोजित वि​भिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।

जिसके तहत वालीबॉल प्रतियोगिता में ऋषिकेश एम्स की टीम विजयी रही।फुटबॉल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून ने बाजी मारी।
कबड्डी एम्स ऋषिकेश की टीम जबकि बास्केट बॉल महिला वर्ग में राजकीय दून मे​डिकल कॉलेज की टीम अव्वल रही।
 इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट डा. ब्रह्मप्रकाश, डीन (एकेडमिक) प्रो. सुरेखा किशोर, डीन (स्टूडेट्स वैलफेयर) प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. सौरभ वार्ष्णेय,डा. बलराम  आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.