Halloween party ideas 2015

सेवा सोसाइटी ने  पांचवे संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया 


पिछले दिनों देहरादून में पांचवें संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में संजय
आर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर, जाखन, देहरादून के गिनीज एवं लिम्का
रिकार्ड होल्डर, ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. बी. के. एस. संजय द्वारा कल
तिब्बतन होम स्कूल, गोहरी माफ़ी, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, उत्तराखंड  और 
आर्मी पब्लिक स्कूल, बीरपुर, देहरदून के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के गुर
सिखाये। 
 आगामी दिनों में तिब्बतन होम स्कूल राजपुर और मसूरी और दून
यूनिवर्सिटी देहरादून आदि स्ंस्थानानों में जन जागरूकता व्याख्यान देगें।

डॉ. बी. के. एस. संजय ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के
अनुसार देश में लगभग पाँच लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाऐं होती है, जिसमें
डे-सजय़ लाख लोगों की मौतें होती है और लगभग इतने ही लोग इलाज के
बावजूद भी विकलांग हो जाते हैं। मेरा मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं की
संख्या एवं दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या ने देश में एक
महामारी का रूप धारण कर लिया है।आज देश में लगभग दुनिया के 1 प्रतिशत ही वाहन हैं, जबकि दुनिया के अनुपात में दुर्घटनाऐं 10 प्रतिशत हैं। हम सबको सड़क दुर्घटनाओं की महामारी से बचने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। 
हम, हमारा परिवार एवं हमारा संस्थान आज तक इस अभियान में इस तरह के लगभग डे-सजय़ सौ से ज्यादा जन जागरूकता कार्यक्रम कर चुका है। हमारी लोगों से अपील है कि लोग सड़को के नियमों को सीखें और उनको मानें, सरकार नियमों को सिखाये एवं उनको लागू कराऐं।तभी “बचत इलाज से बेहतर“ कि युक्ति चरितार्थ होगी।
 व्याख्यान के अंत में प्रधानाचार्य, अघ्यापक एवं अध्यापिकाओं के अतिरिक्त 1200सौ से भी अधिक छात्र-ंछात्राओं ने यातायात के नियमों को अपने एवं जनहित में मानने की शपथ ली।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.