Halloween party ideas 2015

रुड़की;
रागिब नसीम

बृहस्पतिवार की देर शाम ज्वांइट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल लंढौरा क्षेत्र स्थित कई गन्ना चर्खियों पर पहुँची, जहाँ उन्होंने कई दर्जन चर्खियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की उन्हें कड़ी हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने तीन डंपर ओर एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जेएम नितिका ने बताया कि पिछले लंबे समय से उन्हें सूचना मिल रही थी कि लंढौरा क्षेत्र में गन्ना चर्खियों पर बड़ी मात्रा में रबड़, प्लास्टिक,पन्नी ओर कपड़े आदि जलाकर गन्ने की पेराई की जाती है ओर प्लास्टिक व कपड़े के जलने से आस-पास से गुजरने वाले राहगीरों व रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। यहां तक कि इनसे निकलने वाले धुंए से कई लोग दमा, खांसी, टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझने लगे थे। आज उन्होंने कस्बे में पहुंचकर चर्खियों पर छापामार कार्रवाई की ओर उन्हें हिदायत की भविष्य में वह प्लास्टिक आदि का इस्तेमाल नही करेंगे, यदि पकड़े गए तो उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद आज जेएम ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यहां बाहर से आकर चर्खियों का कारोबार करने वाले लोग जबरदस्ती प्लास्टिक, कपड़े और रबड़ का इस्तेमाल करते है, जब उन्हें इसके लिए मना किया जाता है तो वह अपने रसूख का हवाला देकर उन्हें भगा देते थे। आज की कार्यवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं जेएम ने सात चर्खियों को सीज करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को कडी फटकार लगाई और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जेएम ने तीन अवैध खनन के डंपर पर कार्रवाई की ओर उन्हें चौकी भिजवाया। जेएम की इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान उनके साथ लेखपाल सुभाष चौहान, संजय कुमार, अनिल गुप्ता, राहुल त्यागी व कानूनगो राजेश त्यागी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.