Halloween party ideas 2015

दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर किया IPL से बाहर, क्वालीफायर-2 में होगी चेन्नई से भिड़ंत

विशाखापट्टनम :


    पृथ्वी शॉ (56 रन, 38 गेंद, 6 चौके और 2 छक्के) और ऋषभ पंत (49 रन, 21 गेंद, 1 चौके और 5 छक्के) की धमाकेदार पारियों की बदौलत दिल्ली ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को 2 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओ ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच चुवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम किया।

 इस हार के साथ ही IPL 2019 से हैदराबाद का सफर खत्म हुआ। वहीं, इस जीत के साथ ही दिल्ली का सामना अब 10 मई को क्वालीफायर -2 में चेन्नई से होगा। जो टीम यह मैच जीतेगी वह 12 मई को IPL फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी। IPL के 12वें सीजन में हैदराबाद की टीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही। दिल्ली की जीत में शानदार पारी खेलने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजना गया।

  लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। मगर आठवें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (17) के रूप में पहली झटका लगा। दीपक हुड्डा की गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शानदार स्टंपिंग की। पहले विकेट के लिए शॉ और धवन के बीच 66 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 10.2 ओवर में खलील अहमद ने दिल्ली को कप्तान श्रेयस अय्यर (8) के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका दिया। खलील ने अय्यर विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।  इसी ओवर की आखिरी गेंद पर खलील ने हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। खलील ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। शॉ ने 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।  14.1 ओवर में राशिद खान ने कॉलिन मुनरो (14) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर राशिद ने बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (0) को विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और राशिद खान ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि दीपक हुड्डा को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा। इससे पहले हैदराबाद ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार नहीं पाया। मार्टिन गुप्टिल (36), मनीष पांडे (30), कप्तान केन विलियमसन ने 28 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा विजय शंकर 25 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.