Halloween party ideas 2015


नई दिल्ली ;


    लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र समेत  9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। शाम 6 बजे तक करीब 64 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 76 फीसदी मतदान हुआ। कई राज्यों में लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले तो कहीं हिंसक झड़पों के कारण माहौल गर्म भी नजर आया। इस दौरान मुंबई की लोकसभा सीटों पर फिल्मी सितारों की खूब धूम रही। देश भर की कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, पूनम महाजन, उर्मिला मतोंडकर समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हुई। एक तरफ पश्चिम बंगाल में कई मतदान केन्द्रों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ हुई। वहीं, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी के मामले सामने आए जिससे मतदान में देरी हुई। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश व ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर आज मतदान हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर कुलगाम जिले में भी मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय व मुंगेर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक बिहार में 58.90 फीसदी मतदान हुआ। झारखंड में देश के चौथे और राज्य के पहले चरण में तीन लोकसभा सीटों चतरा, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति) और पलामू (अनुसूचित जाति) के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित तीनों क्षेत्रों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। वहां मतदान शाम चार बजे तक चला।शाम 6 बजे तक यहां 63 फीसदी मतदान हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.