Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। पारे में कमी से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 


साथ ही मैदानी इलाकों में भी सुबह और शाम ठंड लौट आई है। बुधवार को भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़ में ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की सूचना हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश इलाकों में गत रात से ही बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। मौसम विभाग ने आज भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में आंधी के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए शासन पहले ही सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार की सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का दौर चलता रहा । मौसम में आए बदलाव से चढ़ते पारे की रफ्तार पर भी अंकुश लगा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में औसतन तीन से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुधवार को मौसम का मिजाज तल्ख हो सकता है। कई इलाकों में आंधी की भी आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.