नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल
भाजपा राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधक समिति के सदस्य वीरेंद्र जुयाल ने पौड़ी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है।
चुनाव बिगुल बजते ही वे नरेंद्र नगर पहुंचे और पार्टी कार्यालय में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए उन्होंने कहा कि 40 वर्ष उन्हें पार्टी के लिए काम करते हो गए, उत्तराखंड आंदोलन में अपनी भूमिका बताते हुए उन्होंने कहा कि वे सदैव पहाड़ के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी और एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड जिसे भी टिकट देगा उसको भारी मतों से विजय बनाने के लिए काम किया जाएगा।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार व डॉक्टर प्रकाश ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी कार्यकर्ता उसके जीत के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
इस अवसर पर सभासद आशा टम्टा ,मुन्नी राणा, 3राजेश्वरी जोशी, नरेंद्र पुंडीर, राणा केपी जंग ,मोनू सिंह, हिमांशु जोशी ,मंगल सिंह गुसाईं, निकिता नौटियाल आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें