Halloween party ideas 2015

देहरादून:



इवॉल्व फाउंडेशन के साथ मिलकर एक प्रतिष्ठित पेंट निर्माताशालीमार पेंट्स ने हाल ही में द कहानी प्रोजेक्ट लॉन्च कियाजिसका उद्देश्य उत्तराखंड में देहरादून के पास स्थित गांव ताउली भूड की विरासत की सुंदरता को बढ़ाना और संरक्षित करना है। अभियान के माध्यम सेपेंट निर्माता ने ताउली भूड़ की संस्कृति और परंपराओं को एक अनोखेकलात्मक और रंगीन तरीके से मनाने का लक्ष्य रखा। अभियान के भाग के रूप मेंटीम ने गांव से लोक कथाएं एकत्र कींउन्हें चित्रों में बदला और गांव के घरों की दीवारों पर चित्रित किया। 20 से 26 फरवरी 2019 तक चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य गांव की समग्र स्वच्छता में सुधार करते हुएताउली भूड़ की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना थाताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें देख सके।
ताउली भूड़ गांव में उत्तराखंड के जौनसार जनजाति के लोग शामिल हैं और मुख्य रूप से जौनसारी में संवाद करते हैंजो एक बोली जाने वाली भाषा है जिसे लिखा नहीं जा सकता है। बड़े पैमाने पर प्रवास और एक स्थापित लिपि की कमी के परिणामस्वरूपगांव के लोगों को डर है कि उनकी भाषापरंपराएं और मूल्य समय के साथ भूला दिए जाएंगे। इस चुनौती को पार करने के लिएशालीमार पेंट्स के साथ एवॉल्व ने द कहानी प्रोजेक्ट के माध्यम सेसफलतापूर्वक उनकी लोक कथाओं को जीवंत किया। स्थानीय कहानियों के रंग में इन दीवारों को चित्रित करते हुएअभियान ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए गांव की सड़कों की सफाई पर भी ध्यान केंद्रित किया। ग्रामीणों के बीच गर्व की भावना पैदा करने के अलावाद कहानी प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देनेसमुदाय के लिए अतिरिक्त राजस्व पैदा करने पर भी केंद्रित था।


शालीमार पेंट्स लिमिटेड के मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट सुश्री मीनल श्रीवास्तव ने इस पहल पर बोलते हुए कहा, “हम इस अभियान का हिस्सा बनकर खुश हैं जो न केवल स्थानीय कहानियों को सुशोभित करेगा बल्कि उन्हें बनाए रखना भी सुनिश्चित करेगा। ताउली भूड़ गांव में कई अनकही कहानियां हैंऔर इसके लोग डरते हैं कि आने वाली पीढ़ियां उन्हें सुन नहीं पाएंगी और अपने समृद्ध अतीत के साथ नहीं जुड़ सकेंगी। इस अभियान के माध्यम सेहमने ताउली भूड के लोगों को अपनी कहानियां बताने के लिए प्रोत्साहित किया और फिर वे उन जीवंत रंगों में जीवित हो उठी जो शालीमार पेंट्स ने पेश किए थे। यह हमें बहुत ही गौरव का अनुभव कराता है और हम उम्मीद करते हैं कि इस परियोजना को भारत के उन सभी सुदूर गांवों में लागू किया जाएगाजिन्हें अपनी कहानियों को इतने अनोखे तरीके से बताने की जरूरत है।
इस प्रोजेक्ट के तहत मुख्य गतिविधियों में ग्रामीणों से लोक कहानियों का संग्रह करनास्थानीय लोगों की मदद से कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए चित्रों का निर्माणराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रूप से प्रशंसित स्वयंसेवक कलाकारों का पेंटिंग करने से पहले समुदाय के साथ मिलकरगांव की सफाई करना और अंत में ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव की दीवारों पर चित्रों की पेंटिंग करना शामिल था। इस गतिविधि के बाद कहानी उत्सव हुआएक कार्यक्रम जिसका आयोजन गांव की स्थानीय जौनसारी जनजाति की विरासत का जश्न मनाने और समुदाय के भीतर गर्व की भावना को फिर से जीवंत करने के लिए किया गया था। अभियान समाप्त होने के बादगांव को अब अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के लिए यूनेस्को की सूची में जोड़ा जाएगाजिससे इसके निवासियों के बीच गर्व की भावना बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.