Halloween party ideas 2015

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार 12 फरवरी2019 का दिन


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष - आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष- व्यर्थ का विवाद एवं झगड़ों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन- क्षणे रूष्टा-क्षण तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

कर्क - आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी आयेगी। धैर्य के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रूचि बढ़ेगी।

सिंह- मन उदास रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला- क्रोध के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक - नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

धनु - घर-परिवार में मांगलिक-धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ - सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन - वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाये रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.