Halloween party ideas 2015

डोईवाला;


भाजपा मंडल भानियावाला जिला देहरादून द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता व मंडल महामंत्री प्रेम पुंडीर व नितिन बर्थवालल के संचालन में चले कार्यक्रम में, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय परंपरा में उत्पन्न युग ऋषि थे वे विलक्षण बुद्धि के धनी, एकात्म मानवतावाद के जनक, कुशल संगठनकर्ता, उच्च कोटि के दार्शनिक व प्रखर राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक, उत्प्रेरक व ज्ञानवर्धक है ।आज उन्हीं के आदर्शों का पालन करते हुए व उन्हीं के आदर्शों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण भारत का ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन पाया है।

20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत व जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया की भानियावाला मंडल द्वारा ₹200000 राशि संगठन को समर्पित करनी है और प्रत्येक बूथ से कम से कम ₹2000 की राशि संगठन को समर्पित की जानी है उन्होंने विश्वास जताया की ₹200000 की राशि भानियावाला मंडल द्वारा संगठन को समर्पित कर दी जाएगी। भानियावाला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया गया और संगठन द्वारा प्रदत सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आव्हान किया । कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर एक हज़ार से दस हज़ार तक की धनराशी चैक के माध्यम से समर्पित की गई।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय भट्ट, राजपाल सिंह बिष्ट ,गीतांजलि रावत, चंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेश सैनी, पुष्पराज बहुगुणा, उमाकांत बहुगुणा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.