बुधवार 06 फरवरी ,2019 - आज का आर्थिक राशिफल
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
मेष:
आज जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी।
वृषभ:
राशि स्वामी शुक्र अष्टम भाव में चला गया है, अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। कुंभ राशि का चन्द्रमा दशम भाव में शनि के घर का होकर आपके अन्दर निर्भीकता का भाव संचार करेगा। निर्भयता से अपने कार्यों को सम्पन्न कराने में सक्षम रहेंगे।
मिथुन:
यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क:
आज आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।
सिंह:
आज आत्म विश्वास के बल पर किए गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।
कन्या:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला:
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक:
आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु:
राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति द्वादश भाव में वृश्चिक पर भ्रमण पर है। विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
मकर:
आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। अतः संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।
कुंभ:
आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।
मीन:
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।
आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
एक टिप्पणी भेजें