Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड गन्ना समितिया कर्मचारी एसोसिएशन  व  डोईवाला गन्ना समिति के  संगठनों के द्वारा मिल कर्मचारियो की मांगों को लेकर किया जा रहे  धरना प्रर्दशन का आज कांग्रेस ने भी अपना समर्थन मिल कर्मचारियों को दिया।

 जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह  ने मिल कर्मचारियों को अपना व कांग्रेस का समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस चीनी मिल कर्मचारियों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर उनके हक़ के लिए लड़ाई लड़ेगी और जब तक सरकार चीनी मिल कर्मचारियों की मांगो को पूरा नहीं करती है तो  उनकी लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी और न मानने पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह  ने  कहा की सरकार को इस मामले चीनी मिल कर्मचारियों की समस्या समझनी  चाहिए और   जल्द से जल्द मांग पूरी करनी चाहिए।  व

मांगे जल्द पूरी न होने पर  कांग्रेस व चीनी मिल कर्मचारियों को सरकार के  खिलाफ  ,उग्र  आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा । इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस श्री रणजीत सिंह  ,बॉबी व कांग्रेस नेता जसवंत सिंह ने भी चीनी मिल कर्मचारियों  को अपना समर्थन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.