Halloween party ideas 2015

15 जनवरी 2019: मकर संक्रांति पर मिथुन राशि में लाभ योग, आपकी राशि देखें


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड


मेष:

गणेशजी की कृपा से आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा का अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ होगा। मित्र एवं संबंधियों से घर का वातावरण आनंदित रहेगा।

वृषभ:

शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम हो सकती है। आर्थिक संकट ना हो, इसका ध्यान रखें। आज बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।

मिथुन:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। परिजनो में भी पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। स्त्री मित्रों से लाभ होगा एवं संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।



कर्क:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं। परिजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है।

कन्या:

आज का दिन कोई भी नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए योग्य है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करने की सलाह गणेशजी देते हैं। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें। पानी से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज धन का व्यय अधिक हो सकता है। सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।

तुला:

आपका दिन आमोद-प्रमोद में बितेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

वृश्चिक:

आज आप अनिश्चितता और सुख-शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृप आप पर रहेगी।

धनु:

आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। परिजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। व्यापार में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

कुंभ:

आज आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
Pool
मीन:

गणेशजी आज आपको बताते हैं कि क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। खर्च पर भी संयम रखना आवश्यक है। धन संबंधित लेन-देन में करने में सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकता है। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

 9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.