धौड़ापानी-नरेंद्र नगर के पास टाटा सूमो पलटी, पांच घायलों को सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर में किया भर्ती।
नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल
दिल्ली से सीधे घनसाली जा रही टाटा सूुमो यूके 07 पीए 9496 नरेंद्र नगर से 6 किलोमीटर आगे धौडा़पानी के पास पलट गई जिसमें चालक सहित सात व्यक्ति सवार थे। इनमें पांच व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिन्हें सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर में भर्ती कर दिया गया है।
मंगलवार रात्रि लगभग साढ़े 8 बजे रात्रि को दिल्ली से घनसाली (टिहरी) के लिए रवाना हुई टाटा सुमो यूके 07 पीए 9496 नरेंद्र नगर से लगभग 6 किलोमीटर आगे धौड़ापानी के पास पलट कर 15 फीट नीचे चली गई जिसमें सवार सात व्यक्तियों में 5 को चोटें आई है। घटना बुधवार सुबह लगभग 4:30 बजे की है।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नरेंद्र नगर मनीष उपाध्याय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। और घायलों को इसी टाटा सूमो के साथ दिल्ली से चल रही दो अन्य टाटा सुमो में से एक के जरिए तत्काल नरेंद्र नगर सुमन चिकित्सालय पहुंचाया गया ।
घायलों में श्रीमती ममता(30 वर्ष) पत्नी विशाल सिंह निवासी ग्राम कोठी चमियाला के कमर में चोट आई है। जबकि अभिषेक उम्र 15 वर्ष पुत्र शंकर सिंह ग्राम कोठी घनसाली के दांत में चोट आई है। पांखू देवी उम्र 65 वर्ष पत्नी गोविंद सिंह ग्राम कोठी के हाथ पर चोट लगी है। शंकर सिंह उम्र 40 पुत्र गोविंद सिंह ग्राम कोठी के कंधे पर गंभीर चोट आई है। दीवान सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम मेडा सिनवालगांव धुत्तू घनसाली के बाएं पैर पर चोट लगी है। कीर्ति राम उम्र 54 वर्ष पुत्र दर्शन लाल ग्राम सरोणा घनसाली के कमर पर चोट आई है।
जबकि चालक त्रेपन सिंह उम्र 47 पुत्र स्यालख सिंह रावत सकुशल हैं।
चालक त्रेपन सिंह रावत नहीं दुर्घटना के बारे में बताते हुए कहा कि ऑल वेदर रोड निर्माण के चलते धौड़ा पानी के पास कौजवे बनाने के लिए सड़क के एक तरफ काफी गहरा खुदान कर रखा है मगर वाहनों के दूसरी ओर से निकलने के लिए न तो ठीक तरह से मिट्टी हटाई गई है और ना समतल ही है, इस तरह की लापरवाही से दुर्घटनाओं का होना स्वाभाविक है।

एक टिप्पणी भेजें