Halloween party ideas 2015



जापन में रहकर उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रहे समाज सेवी एवं व्यवसायी विनोद बिष्ट को राष्ट्रीय टीम अटल सेना उत्तराखंड का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विनोद बिष्ट जापान में रहकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके इस समर्पण को देखते हुए अटल सेना ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।


इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद विनोद बिष्ट ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि अटल सेना ने मुझे यह कार्य दिया है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अटल सेना के नियमों का पालन करते हुए। पहाड़ के विकास और पहाड़ की लोक संस्कृति के लिए निरंतर बेहतर काम करता रहूं। जिसके लिए मैं हमेशा संघर्षरत हूँ। मैं कोशिश करूंगा इस मंच से पहाड़ के जरूरतमंद लोगों के कुछ अलग हटकर करू। कुछ ऐसा जिसकी जरूरत आज वास्तव में लोगों को है।
इस मौके पर अटल सेना के टीम संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. त्रिपाठी ने कहा कि विनोद जी विदेश में रहते हुए जिस तरह उत्तराखंड के लिए समर्पित है यह निश्चित तौर पर सम्मान की बात है। हमें उम्मीद है कि विनोद जी अटल सेना के नियम अनुसार देश की  उत्थान एवं विकास में  प्रभाव पूर्ण भूमिका के माध्यम से अटल सेना का नाम रोशन करेंगे और अटल सेना से मिलने वाले दिशानिर्देशों का पालन करते हुए। मिशन भाजपा विजय के लिए पूर्ण मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.