Halloween party ideas 2015

बुधवार 02जनवरी, 2019का दैनिक  राशिफल




आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष:  भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

वृष: धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मिथुन: आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी ही रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।


सिंह: मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।


कन्या: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।


तुला: वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


धनु: घर-परिवार में मांगलिक
 कार्य होंगे। भवन के साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


मकर: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार विस्तार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।


कुंभ: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मीन: धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी

 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड

9690551777 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.