Halloween party ideas 2015



टिहरी गढ़वाल;


  जिले के घनसाली से गुजरने वाली भिलंगना नदी में  तीन मासूम डूब गए थे, जिसके लिए विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जिनमे से एक बच्चे का शव  बरामद कर लिया गया है। खनन के लिए उपयोग किये जाने वाली गाड़ी की ट्यूब ने ली  उन तीन मासूमो की जान  ले ली। एसडीआरएफ, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है,उधर परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल  है।

जानकारी के अनुसार ,नेपाली मजदूर नदी में खनन करने के लिए ,गाड़ी की ट्यूब का इस्तेमाल करते थे।उसी ट्यूब से तीनों  बच्चे  खेल  रहे  थे।घटना  के  कारण  जिला प्रशासन सवालों के घेरे में है ,  आखिर इन तीन मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन है  ?

टिहरी जिले के घनसाली में नदी  किनारे खेलने गए तीन बच्चे अचानक लापता लोगों में मचा हड़कंप
घनसाली के गिरगांव के रहने वाले हैं तीनो नाबालिग,टिहरी घनसाली भिलंगना नदी किनारे खेलने गए घनसाली तहसील के गिरगांव के तीन नाबालिग लापता हैं। बच्चों की खोज बीन के बाद भी बच्चों का कोई सुराग न लगने पर ,परिजनों ने थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई

बाता दें कि टिहरी जिले के घनसाली से गुजरने वाली भिलंगना नदी पर नेपाली मजदूर खनन का कार्य करते हैं खनन की सामग्री एक छोर से दूसरे छोर तक पहुचाने के लिए नेपाली मजदूर गाड़ियों की ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं बच्चे खेलते- खेलते नदी में रखी ट्यूब में सवार हो गए और दूसरी छोर पर बंधी रस्सी अचानक खुल गयी और तीनों नाबालिग  नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए
स्थानीय लोगों,पुलिस व एसडीआरएफ की खोजबीन के बाद भी तीनो नाबालिकों का परसों  दोपहर  तक  कोई पता नही चल पाया , कल एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन  दो और बच्चों के लिए जारी  रहेगा

थाना घनसाली को दी तहरीर में गिरगांव के राकेश सिंह ने बताया गया है कि उनका पुत्र आयुष (आठ वर्ष) के अलावा धीरज (आठ वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह और अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद घर से अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन तीनों बच्चे नहीं मिले। इस बाबत एसडीएम फींचा राम  ने बताया कि ने बताया कि बच्चों की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.