Halloween party ideas 2015


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद 

धनतेरस का त्योहार 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके बाद 7 नवंबर को दीपावली का उत्सव है। धनतेरस में भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है इस दिन बाजार से कोई न कोई चीज जरूर खरीदना चाहिए। साथ ही अगर धनतेरस के दिन कुछ उपाय किए जाए तो व्यक्ति धनवान बन सकता है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन भगवान धनवंतिर को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है।


धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय

- धनतेरस के दिन भूलकर भी किसी से कर्ज न लें।अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो जितना भी संभव हो सके, उसे लौटा दीजिए।
- साथ ही क्रोध करने से बचें और यदि किसी से कोई नाराजगी है तो उसे धनतेरस वाले शुभ दिन जरूर दूर कर लीजिए।
- धनतेरस पर पुरोहित, ब्राह्मण या अपने गुरु को प्रणाम करके उनको वस्त्र और मिठाई जरूर भेंट करें। उनका आशीर्वाद लेने से आप किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचेंगे।
- धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतिर की पूजा करने से पहले नई झाड़ू खरीदकर पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती।
- धनतेरस पर मंदिर, घर के बाहर, तालाब और कूड़े के ढ़ेर पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।
- धनतेरस वाले दिन भगवान यम की पूजा में जल, फूल रोली और गुड़ का भोग जरूर लगाएं।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त


इस साल धनतेरस पर रात्रि 08 :37 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। ऐसे में इस समय के भीतर ही खरीददारी करने का प्रयास करें। इस दिन खरीददारी के लिए तीन अति शुभ समय है।

07 :42 बजे से 10 :02 बजे तक वृश्चिक लग्न
13 :47 बजे से 15 :12 बजे तक कुम्भ लग्न
18 :07 बजे से 20 :01 बजे तक वृषभ लग्न

यह तीनो ही लग्न शुभ और स्थिर माने जाते हैं। इस समयावधि में की गयी खरीदारी स्थिरता प्रदान करती है और जीवन में शुभता देती है।

सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
सोना-चांदी या फिर आभूषण आदि खरीदने के लिए संध्या का समय और वृषभ लगन 18 :07 से 20 :01 बजे तक का समय सबसे शुभ है।

जमीन-मकान खरीदने का शुभ समय
जमीन, मकान, वाहन खरीदने के लिय कुम्भ लग्न 13:47 बजे से 15 :12 बजे तक का समय उचित है।

अन्य चीजों के लिए शुभ समय
बैंक, म्युच्युअल फंड या शेयर बॉन्ड सजावटी सामान इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ समय वृश्चिक लग्न में 07 :42 बजे से 10 :02 बजे तक है।


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड


9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.