Halloween party ideas 2015

 जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, इस दिन राशि के अनुसार क्या खरीदें




 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड 


कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने के कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वन्तरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर पांच देवताओं, गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा,विष्णु और महेश की पूजा होती है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान धनवन्‍तरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुन्‍द्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे और इसी कारण से भगवान धनवन्‍तरी को औषधी का जनक भी कहा जाता है। इस बार धनतेरस 5 नवंबर यानी कल है।



धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सुबह 07:07 से 09:15 बजे तक
दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक
रात 05:35 से 07:30 बजे तक
कैसे करें धनतेरस की पूजा
1. सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
2. चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
3. भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
4. हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

धनतेरस पर इन बातों का रखें ध्यान

पूजा के समय इस मंत्र का करें जप
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः
ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि


राशि अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि - चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।
वृष राशि - चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि - सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।
कर्क राशि - चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।
सिंह राशि - ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।
कन्या राशि - गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि - सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।
वृश्चिक राशि - इलैक्ट्राॅनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।
धनु राशि - सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।
मकर राशि - वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि - प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।
मीन राशि - चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।


 *आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट*  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.