Halloween party ideas 2015


भाजपा के दिग्गज मंत्री माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का  का असमय निधन  हो गया है। डोईवाला देहरादून में केंद्रीय प्लास्टिक संस्थान की सौगात देने वाले  और उसका उद्घाटन करने वाले ,केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार को निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित अनंत कुमार ने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर आन्तिम सांस ली। सोमवार देर रात लगभग 1:30 बजे उनका निधन हो गया। बता दें अनंत कुमार बेंगलुरु के बसवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में भर्ती रहे थे।

वह 20 अक्टूबर को लंदन से वापिस लौटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। कैंसर के कारण केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। अनंत कुमार बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद थे। वह केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री भी थे। अनंत कुमार बीजेपी कर्नाटक के दिग्गज नेता माने जाते थे। वह कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे थे।
अनंत कुमार के निधन पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शोक प्रकट करते हुए कहा, “अनंत कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे यह जानकर बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने लंबे समय तक बीजेपी के लिए काम किया। उनका दिल और दिमाग हमेशा ही बेंगलुरु में रहा। इस मुश्किल घड़ी का सामना करने की ताकत भगवान उनके परिवार को दे।” बता दें अनंत कुमार वाजपेयी सरकार में भी कैबिनट मंत्री रह चुके थे।अनंत कुमार 6 बार दक्षिण बेंगलुरु सीट से सांसद रहे थे। कर्नाटक में बीजेपी को उभारने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद वह केंद्रीय रसायन-उर्वरक मंत्री बने।

इसके बाद साल 2016 में संसदीय कार्यमंत्री बने।अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने केएस आर्ट्स कॉलेज से बी.ए. किया था। इसके बाद जे.एस.एस लॉ कॉलेज से उन्होंने एल.एल.बी की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी पत्नी तेजस्विनी हैं और उनकी दो बेटियां ऐश्वर्या और विजेता हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा। लोग सुबह 9 बजे से उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
अनंत कुमार के निधन पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और अन्य तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.