Halloween party ideas 2015

राशिफल: 19 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड

मेष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन- परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। धन का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क- वाहन सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। पिता के सुख में आ सकती है।

सिंह- आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें।

वृश्चिक- पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।

धनु- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या बढ़ेंगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर- मन अशान्त रहेगा। बातचीत में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में असहाय रहेंगे।

मीन- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.