Halloween party ideas 2015

देहरादून;


प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी  के शहादत दिवस एवं भारत रत्न स्व0 सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे दोनों नेताओं के चित्रों पर मल्यापर्ण करते हुये उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा उनके द्वारा देश के लिये किये गये बलिदान को याद करते हुये सम्पूर्ण समाज को उनके उनके बाताये मार्ग पर चलने का अवाह्न किया। इस अवसर पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने इन्दिरा मार्केट स्थित स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी  की मूर्ति एवं घण्टाघर स्थित स्व0 सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आज हम राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, मात्र शक्ति स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं भारत के लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। जहां स्व0 इन्दिरा जी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा गरीबी निवारण के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये थे।
वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के विभिन्न प्रान्तों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मजबूत भारत की नींव रखने का काम किया था। स्व0 इन्दिरा  ने विश्व ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्शित किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया। उन्होंने शिमला समझौता तरते हुए शांति की दिशा में एक और कदम उठाकर गुट निरपेक्ष आन्दोलन की अध्यक्ष निर्वाचित होकर विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया।
    श्री प्रीतम सिह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की किन्तु आज कुछ विघटनकारी ताकते फिर से देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर ही हैं उनका हमें डटकर मुकाबला करना है। कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र की वर्तमान सरकार पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी। हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभान है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    कार्यक्रम पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मातवर सिह कण्डारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नवीन जोशी, प्रवक्ता, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप, ताहिर अली, पंकज मेसोन, अशोक वर्मा, राजेश चमोली, गिरीश पुनेड़ा, दीवान सिंह तोमर, भरत शर्मा, गोदावरी थापली, श्याम सिंह चैहान, जितेन्द्र बिष्ट, राजीव महर्षि, हरविन्दर ंिसह रतन, देविका रानी, अशोक कोहली, महन्त विनय सारस्वत, संजय भारद्वाज, दीप बोहरा, शांति रावत, प्रणीता बड़ोनी, कै0 बलवीर रावत, सुनीत राठौर, कमलेश रमन, महेश जोशी, बाॅबी कुमार, मीना रावत, नजमा खान, बाला शर्मा, सुनील बांगा, शोभा राम, पूनम पुण्डीर, आजाद अली, राजू बहुगुणा, शैलेन्द्र कारगेती, सोम प्रकाश बाल्मीकि, डी.बी. क्षेत्री, नवीन रमोला, मोहन काला, त्रिलोक सजवाण, श्रवण रजौरिया, राजेश शर्मा, रजत अग्रवाल, अवधेश पन्त, पूरण सिंह रावत, लता जज, मान सिंह, ओ.पी. सूदी, अजय सिह, आई.टी. के अमरजीत सिंह, राजेश पाण्डेय, विशाल मौर्य, धर्म सिंह पंवार, कुंवर सिंह यादव, सावित्री थापा, देवेन्द्र बुटोला, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.