Halloween party ideas 2015

राशिफल:  1 नवंबर2018 को क्या कहते हैं आपके सितारे
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड
 मेष: संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मिथुन: आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क: कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लेकिन अनियोजित खर्च भी बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या: आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी व्‍यवधान आ सकते हैं।

तुला: आत्‍मसंयत रहने का प्रयास करें। आय में व्‍यवधान आएंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक स्‍थिति रहेंगी।

वृश्चिक: कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। संचित धन में कमी आएगी।

धनु: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर: धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

कुंभ: किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन: धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.