Halloween party ideas 2015

देहरादून;


राकेकौर्स स्थित अमरीक हाल मे शक्तिकेन्द्र पर्यन्त बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नगर निगम चुनाव पर कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा टिप्स दिये गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश सह महामंत्री संगठन श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, पूर्व मेयर श्री विनोद चमोली, विधायक गणेश जोशी एवं हरबंश कपूर सहित भाजपा मेयर प्रत्याशी श्री सुनील उनियाल गामा ने अपने विचार व्यक्त किये।
       इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने प्रदेश के विकास मे जो गति भाजपा सरकार ने प्रदान की उसका उन्होने विस्तार से वर्णन किया। उन्होने कहा की सभी पार्षद प्रत्याशी मेयर प्रत्याशी व कार्यकर्ता जब भी अपना प्रचार करने जाएँ तो हमारा एजेंडा क्या है परिकल्पना क्या है। इस पर चर्चा जरूर करनी चाहिए उन्होने कहा 2017 के स्वछता सर्वेक्षण मे 400 मे से देहारादून शहर को 318 वी रेंक प्राप्त हुई थी जो 2018 के स्वछता सर्वेक्षण मे 4000 कस्बो मे देहारादून को 259 रेंक मिली जो अपने आप मे कीर्तिमान है सोलेड़ बेस मेनेजमेंट का पहला प्लांट भी देहारादून मे स्थापित हुआ है। उन्होने कहा अगले दो वर्ष के भीतर सम्पूर्ण देहारादून महानगर मे 24*7  ग्राविटि वॉटर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होने कहा शहर को खूबसूरत बनाया जाएगा स्मार्ट सिटि मे सभी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
       साथ ही उन्होने सभी कार्यकर्ताओं के कड़े शब्दों मे हिदायत दी है कि चुनाव के दौरान मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। महामंत्री संगठन शिवप्रकाश  ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की पंचायत से पार्लियामेंट तक पार्षद मेयर भाजपा का चाहिए इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरहा कमर कस लें 5 राज्यों के चुनाव अपने चुनाव नतीजों से प्रभावित होंगे।
       प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा इनवेस्टर मीट्स मे 1.25 लाख करोड़ का निवेश दर्शाता है कि उत्तराखंड पर निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। उन्होने कहा काँग्रेस के कार्यकर्ता नेता बड़ी संख्या मे काँग्रेस छोड़ कर भाजपा मे शामिल हो रहे हैं यह दर्शाता है काँग्रेस मे जबर्दस्त हताशा का माहौल है। सभी कार्यकर्ता मेहनत की परिकाष्ठा तक जाकर इन चुनावो मे रेकॉर्ड मत से जीत हासिल हो उसके लिए कार्य करें।
       धरमपुर विधायक श्री विनोद चमोली ने कहा की जनता आपके साथ खड़ी है मेयर का अच्छा काम किया गया इसलिए मुझे विधायक बनाया गया हम 100 की 100 सीटें जीतने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होने भरोसा दिलाया के हम 1 लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा मेयर प्रत्याशी श्री सुनील उनियाल गामा  ने कहा वे एक साधारण कार्यकर्ता है ,जिसको भाजपा ने मेयर का टिकट दिया है। श्री गामा ने इसके लिए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा यह लड़ाई एक साधारण कार्यकर्ता v/s भारी भरकम नेता व पूर्व मंत्री के मध्य है। उन्होने वरिष्ठ नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की उन्होने एक बहुत बड़ा ऐलान किया  मुख्यमंत्री का अनुसरण करते हुए नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा यह वादा उन्होने जनता से किया उन्होने कहा मे वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरूँगा और जनता की सेवा को मे निरंतर प्रयास करता रहूँगा इस अवसर पर बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता व सभी 100 पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.