Halloween party ideas 2015

श्यामपुर :

उत्तम सिंह

जहां आज देश भर में  गांधी जयंती पर स्वछत अभियान  चलाये,जा रहे है,वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी का ढेर इस अभियान के आयोजकों को मुंह चिढ़ा रहा है।

श्यामपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जगह जगह कचरे का ढेर से उठती दुर्गंध से आने जाने वाले राहगीरो को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।सड़क के किनारे गंदगी के ढेर से  संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
श्यामपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह गन्दगी के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से आसपास निवास करने वाले  व राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। कचरे के ढेर से उठती दुर्गध से सांस लेने में तकलीफ व संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हाइवे पर घर का कूड़ा  कचरा फेकने के लिये जिम्मेदार लोगों के प्रति स्थानीय प्रशासन कोई कानूनी कार्यवाही नही कर रहे है। जिससे ऐसे असमाजिक लोगों के हौसले बुलंद है। ग्राम प्रधान श्यामपुर शाकम्बरी बिष्ट व प्रधान गुमानीवाला पुष्पा उनियाल ने कहा कि वे सड़क पर कूड़ा कचरा डालने वालो पर नजर रखेंगे। तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए प्रशासन को लिखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.