Halloween party ideas 2015

नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शौर्य डोभाल का नरेंद्र नगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
खास बात यह थी कि डोभाल के यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
यहां पार्टी कार्यालय में शौर्य डोभाल ने पूज्य बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी जी के विचारों तथा भाजपा की नीति नीति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया।
विभाग ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 23 तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है, और पार्टी बहुत संगठित होकर उभरी है। उन्होंने कहा विकास सुनियोजित तरीके से दृढ़ संकल्प ,इमानदारी, लग्न, निष्ठा व समर्पण की भावना से धरातल पर करने की प्रवृत्ति ही देश को आगे बढ़ा सकती है और ऐसी क्षमता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है, यही कारण है कि आज अंतरराष्ट्रीय जगत में देश का मान सम्मान बढ़ा है।
शौर्य डोभाल ने जनता द्वारा नरेंद्र नगर की उठाई गई समस्याओं के निराकरण के बारे में कहा कि वे यहां के विधायक व प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से चर्चा के उपरांत पार्टी फोरम में इस नगर की समस्याओं के समाधान के लिए अवश्य प्रयास करेंगे।
इस दौरान उत्तराखंड आंदोलनकारी रविंद्र सकलानी, वाचस्पति रयाल, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, चंदन सिंह रावत सहित अन्य लोगों ने नरेंद्र नगर की वीरानगी और समस्याओं के बारे में शौर्य डोभाल को अवगत कराया।
बैठक में रेखा राणा, आशा टम्टा, सरिता जोशी, पूर्व प्रधान रविंद्र पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र पुंडीर, ग्राम पंचायत कोडारना के प्रधान अनिल भट्ट, विवेक उनियाल, भरत सिंह नेगी, सुरेंद्र नेगी, पूर्ण सिंह, सचिन, जोत सिंह आदि थे। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.