Halloween party ideas 2015

बुधवार , 24 अक्टूबर 2018: तुला वालों को होगा धनलाभ, तो वृषभ वाले करेंगे खूब खर्चा
 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड       



मेष राशि के जातकों के लिए उनका दैनिक राशिफल। आज आप अपने जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आपको अपने दिल की आवाज सुननी चाहिए। यदि आपको कुछ समझ में ना आए तो आप किसी जानकार से सलाह ले सकते हैं।

मेष का लव राशिफल: आप आज के दिन अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आप लोग कोई फिल्म देखने जा सकते हैं। इस वजह से आप अपने पार्टनर को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इससे आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

मेष का वित्त राशिफल: आप जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में आज के दिन उलझ सकते हैं। इस दौरान आपको जमीन-जायदाद से जुड़े अहम कागजों को बारिकी से पढ़ लेना चाहिए। आपकी छोटी सी भी गलती आपको बड़ी धनहानि पहुंचा सकती है।

मेष का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपकी लापरवाही की वजह से तबीयत काफी बिगड़ सकती है। साथ ही आप आज किसी के साथ कोई विवाद ना करें।

वृषभ का दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आपका मन अपने परिजनों से मिलने को होगा। आप उनसे मिलने भी जाएंगे।

वृषभ का लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर से बातचीत करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप उनसे कोई ऐसी बात ना कहें, जिसका वो बुरा मान जाएं। इससे आप दोनों के रिश्ते काफी खराब हो सकते हैं।

वृषभ का वित्त राशिफल: आप आज के दिन काफी धन खर्च करने वाले हैं। आप अपने लिए और घर के सदस्यों के लिए कई सारी चीजों की खरीददारी करेंगे। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल होगा।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज सर्दी हो सकती है। साथ ही गले संबंधी कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इसे लेकर पहले से ही सावधान हो जाएं।

मिथुन का दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताने वाले हैं। इससे आपको खुशी का एहसास होगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आप सभी को काफी अच्छा लगेगा।

मिथुन का लव राशिफल: आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा है जो हाल ही में किसी रिलेशनशिप में आए हैं। आज आप दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। इससे आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

मिथुन का वित्त राशिफल: आपको विदेश से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी विदेशी पार्टी को आप अपने बिजनेस का साझीदार बना सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपना बिजनेस फैलाने में काफी मदद मिलेगी।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन सकारात्मक रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों की वजह से आप तनाव में घिर सकते हैं। आपको अपने दोस्तों से मिलने जाना चाहिए। आप दोस्तों से अपनी कोई परेशानी साझा कर सकते हैं।

कर्क का दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन काफी मस्ती करने वाले हैं। आपको आज अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। इस पार्टी को आप सब काफी एंजॉय करेंगे।

कर्क का लव राशिफल: आपको आज अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर सकता है। हालांकि आपको इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कर्क का वित्त राशिफल: आप आज के दिन कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने वाले हैं। इस फैसले का आपके बिजनेस पर व्यापक असर पड़ेगा। इसलिए आपको ऐसा कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसलिए आपको आज किसी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए। आप सकारात्मक रहें और गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें।

सिंह का दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातक आज के दिन अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा का आप सब खूब लुत्फ उठाने वाले हैं। आपको इस यात्रा से कुछ नए अनुभव हासिल होंगे।

सिंह का लव राशिफल: आप आज किसी पार्टी में हिस्सा लेने वाले हैं। आप इस पार्टी में लोगों के आकर्षण का केन्द्र होंगे। किसी शख्स के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आप दोनों को एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।

सिंह का वित्त राशिफल: आप आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको बिजनेस संबंधी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप उनके बिजनेस संबंधित विचारों से काफी प्रभावित होंगे।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ पाएंगे। हालांकि आपके परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।

कन्या का दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के घर आज खुशियों भरा माहौल होगा। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। मेहमान के आने से घर के बच्चे भी काफी खुश होंगे।

कन्या का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन में कुछ ताजगी लाने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने निकल जाना चाहिए। आप दोनों पिछले कई दिनों से कहीं घूमने नहीं गए हैं।

कन्या का वित्त राशिफल: आपको अपने बिजनेस को विस्तार देने की जरूरत है। आपको इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। आप चाहें तो इस संबंध में किसी जानकार से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत काफी अच्छी रहेगी। आप खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आपको जिम जाने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे आप खुद को और भी स्वस्थ्य पाएंगे।

तुला का दैनिक राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन आलस्य से दूर रहने की जरूरत है। आपके आलस्य की वजह से आपको किसी बड़े नुकसान का समाना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान हो जाएं।

तुला का लव राशिफल: लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती आज प्यार में बदलने वाली है। इससे आपको बड़ी खुशी का एहसास होगा। ध्यान रहे कि रिलेशनशिप अपने साथ कुछ जिम्मेदारियां भी लेकर आती है।

तुला का वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। इस लाभ से आप बहुत ही प्रसन्न होंगे। आपको लगेगा कि आपके द्वारा की गई मेहनत आखिरकार रंग लाई।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से किसी बीमारी से परेशान हैं। आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। यदि आप अपनी बीमारी को अधिक दिनों तक छुपाएंगे तो आगे चलकर पछताना पड़ सकता है।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आपको खुद को प्रेरित करने की जरूरत है। आपमें बहुत प्रतिभा है। आपको छोटी-मोटी असफलताओं से घबराने से बचना होगा। आप खुद पर भरोसा रखिए और मेहनत करते रहिए।

वृश्चिक का लव राशिफल: आपकी किसी नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। आप उनसे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। आपको उनकी बातें काफी प्रभावित करेंगी। आप दोनों का रिश्ता काफी आगे तक जाने के संकेत हैं।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: आज का दिन दान करने के लिए अच्छा है। आप चाहें तो आज दान कर सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया दान शुभ फलदायी होगा।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि आप एक्सरसाइज करना ना भूलें। इससे आप खुद को काफी ताजा महसूस करेंगे। और आपका काम-धाम में मन लगेगा।

धनु का दैनिक राशिफल: धनु राशि वालों का आज दूसरों के साथ झगड़ा हो सकता है। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आप कोशिश करें कि मदभेद को बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाए।

धनु का लव राशिफल: आपको अपने किसी दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आप इससे थोड़ा हैरान हो जाएंगे। हालांकि आपको इस प्रस्ताव का जवाब काफी सोच-समझकर देना चाहिए।

धनु का वित्त राशिफल: व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको इसके लिए पहले से ही तैयार हो जाना चाहिए। साथ ही अपने व्यवसाय को लेकर किसी जानकार से बातचीत कर सकते हैं।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आपके स्वास्थ्य में सुधार आने वाला है। आपको चिंता करने से बचना चाहिए। आप खुद को सकारात्मक रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। अपना मनपसंद भोजन करें।

मकर का दैनिक राशिफल: आप अपने कार्यस्थल पर कुछ तनाव भरे माहौल से गुजर सकते हैं। इस दौरान आपको क्रोधित होने से बचना होगा। साथ ही सहकर्मियों में गलतियां निकालने की आदत छोड़नी होगी।

मकर का लव राशिफल: आप किसी नए शख्स की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपको उस शख्स का स्वभाव काफी प्रभावित करने वाला है। आपको उन्हें समझने के लिए और अधिक समय देना चाहिए। इसमें जल्दबाजी ठीक नहीं होगी।

मकर का वित्त राशिफल: शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपको निवेश करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। किसी तरह के लोभ में आने से बचें।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: अपने बढ़ते वजन पर ध्यान दें। आपकी लापरवाही की वजह से यह समस्या और गंभीर हो सकती है। आपको अपने खान-पान के प्रति सावधानी बरतनी होगी। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करने की शुरुआत कर दें।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आप अपने परिजनों के साथ समय बिताएंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। इससे आप खुद को काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। परिजनों से आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है।

कुंभ का लव राशिफल: कई दिनों के बाद आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात से आप दोनों ही बहुत खुश होंगे। आप उनके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आपका तनाव दूर हो जाएगा।

कुंभ का वित्त राशिफल: यह दिन खरीददारी करने के लिए अच्छा नहीं है। आपको कोई नई गाड़ी खरीदने से आज परहेज करना चाहिए। आप अपने काम पर ध्यान दें। कुछ नए विचारों के साथ
अपने काम को आगे ले जाने की जरूरत है।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार आने वाला है। आप खुद को काफी ऊर्जावान पाएंगे। आपको रात में जल्दी सोने की आदत डालनी होगी। साथ ही सुबह जल्दी जगकर एक्सरसाइज करना ना भूलें।

मीन का दैनिक राशिफल: मीन वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए आज के दिन थोड़ा सोच-समझकर बोलें। किसी के साथ ऐसी बात शेयर ना करें, जिसका वह गलत फायदा उठाए।

मीन का लव राशिफल: आपको अपने बिगड़ते रिश्ते के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आपका पिछले कुछ दिनों से पार्टनर से कुछ मतभेद चल रहा है। आप अपने पार्टनर से इस बारे में बात कीजिए। इसके लिए आपको ही पहल करनी होगी।

मीन का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। इस धन से आपके कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने घर के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। हालांकि आपको इस धन का गलत चीजों में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। आप घर पर बना ताजा भोजन ही करें।

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.