डोईवाला;
रिपोर्ट अंजना गुप्ता
सीएम की विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए और पार्षद के लिए आज नामांकन हुए। जहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया आज पूर्ण हुई। कांग्रेस से सुमित्रा मनवाल ने नामांकन किया, जबकि भाजपा से नगीना रानी ने नामांकन कराया। कांग्रेस से उनके विरोध में सुमित्रा मनवाल ने आज नामांकन कराया।
खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा की और से नगरपालिका के अध्यक्ष पद की दावेदार नगीना रानी के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने केशव बस्ती डोईवाला से तहसील परिसर तक चली पदयात्रा में भी प्रतिभाग किया। यहां तक कि नामांकन हेतु सीएम स्वयं प्रत्याशी के साथ उपस्थित थे। पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और अपनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सीएम उत्साहित नज़र आये। उ होने कहा कि इस सीट पर महिला प्रत्याशी को खड़े करने का उद्देश्य , महिलाओं को प्राथमिकता देना है। साथ ही उन्होंने कहा भाजपा से नाराज़ जो प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है, उन्हें मना लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा युवाओं को निकाय चुनाव में भरपूर मौका दिया गया है।
वहीं प्रत्याशी नगीना रानी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद , वे जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी जिससे जनता जान पाएगी कि नगरपालिका के परिसीमन का विरोध औचित्यविहीन था।
यहां महत्वपूर्ण है कि दोनों ही दलों में एक एक बागी प्रत्याशी निकालकर सामने आ गए है, जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में साज़ तहसील पंहुचे।जिसमे कांग्रेस से शिल्पा नेगी पत्नी विक्रम नेगी और भाजपा से मधु डोभाल पत्नी पुरुषोत्तम डोभाल ने भी नामांकन किया। यहां खास समानता यह है कि दोनों ही प्रत्याशियों के पति अपने अपने दलों में खास स्थान तो रखते ही है साथ ही कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी पहचान है।
पुर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि विक्रम नेगी को मनाकर कांग्रेस सुमित्रा मनवाल को क्षेत्र से ही जिताया जाएगा। साथ ही उन्होंने पूरा विश्वास जताया है कि डोईवाला के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए तथाकथित निर्णय ही कांग्रेस की जीत को जीत दिलाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा की और से रामेश्वर लोधी, नरेश बंसल, करन वोहरा, दिनेश सजवाण , संजीव लोधी आदि और कांग्रेस से सागर मनवाल, मनोज नौटयाल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें