आर्थिक राशिफल 03 अक्टूबर: इन राशियों को मिल सकती है बॉस से तारीफ
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
मेष:
आज शाम तक आप कोई डील फाइनल कर सकते हैं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता के साथ ही स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। पराक्रम की वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपको अपना मनपसंद क्रिएटिव काम करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।
कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में परिवार आपके परिवार के लोग ही परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
वृश्चिक:
माली हालत को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ:
व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
.png)
एक टिप्पणी भेजें